बबुरी पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर 2 वारंटियों को दबोच कर भेजा जेल

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी सूर्यप्रकाश मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज बबुरी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम गौरी में दबिश दिया गया।

इस दबिश के दौरान 349/ 2004 धारा 147/323/506 भारतीय दंड विधान से सम्बन्धित वारण्टी अंगनू पुत्र किरत व बिन्दू निवासीगण ग्राम गौरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौराने गिरफ्तारी मा. सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश निर्देश का अक्षरशः पालन किया गया।
इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक रामकेवल यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत गुप्ता, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सम्मलित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*