बबुरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, रघुनाथपुर का रहने वाला है वारंटी, जानिए क्या है उसका अपराध
चंदौली जिले की थाना बबुरी पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त बबुरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा चलाये जा रहे वारण्टियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बबुरी बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट मुक़दमा नंबर 205/96 धारा 323,325,504 भारतीय दंड विधान थाना बबुरी जनपद चन्दौली से सम्बन्धित अभियुक्त प्रमोद पुत्र राम बहोर निवासी ग्राम नकटी रघुनाथपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को ग्राम नकटी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद असलम शाह, उप निरीक्षक विजय बहादुर पासवान, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार सम्मिलित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*