जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबुरी पुलिस ने कुर्क कर ली सिकरी गांव की विवादित जमीन, कोर्ट ने दिया था आदेश

चंदौली जिले मे न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना बबुरी पुलिस द्वारा योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन वगैरह की भूमि कुर्क करके दोनों पक्षों के विवाद को टालने की कोशिश की गयी है। 
 
 

सिकरी गांव में जमीन हुयी कुर्क

योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन के विवाद

 बबुरी पुलिस ने कुर्क कर ली है जमीन

 

चंदौली जिले मे न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना बबुरी पुलिस द्वारा योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन वगैरह की भूमि कुर्क करके दोनों पक्षों के विवाद को टालने की कोशिश की गयी है। 
    
 वाद संख्या 6123/2024 माननीय न्यायालय उपजिलाधिकारी मण्डल वाराणसी जनपद चन्दौली तहसील चन्दौली योगेन्द्र नरायण सिंह बनाम जीउत बन्धन वगैरह के मध्य गाटा संख्या 163 रकबा 1.7850 हेक्टेयर व गाटा संख्या 152 रकबा 0.2510 हेक्टेयर मौजा सिकरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली के मध्य मालिकान हक व कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष विवादित भूमि पर अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए आपस में मारपीट कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में विवाद से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

उपरोक्त विवाद के सम्बन्ध में पिलर उखाड़ने व मारपीट करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 83/24 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/326ई0/351(2)/117(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। उक्त भूमि के कब्जेदारी को लेकर पुनः दिनांक 13.11.2024 को उपरोक्त दोनों पक्षों में विवाद होने के कारण मुकदमा अपराध संख्या 128/24 धारा 190(2)/191(3)/115(2)/118(1)/351(2)/352 बीएनएस थाना स्थानीय पर पंजीकृत हुआ। दोनों पक्ष भूमि के कब्जे को लेकर किसी भी समय गम्भीर हत्या जैसा अपराध कारित कर सकते है। 
   
अतः उक्त भूमि गाटा सं0 163 रकबा 1.7850 हेक्टेयर व गाटा सं0 152 रकबा 0.2510 हेक्टेयर मौजा सिकरी थाना बबुरी जनपद  को माननीय न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट तहसील चन्दौली जनपद चन्दौली द्वारा दिनांक 7 दिसंबर 2024 को कुर्क करने के आदेश पारित किया गया था। न्यायालय से पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में थाना बबुरी पुलिस द्वारा उक्त भूमि को आज दिनांक 16 दिसंबर 2024 को कुर्क किया गया। 

कुर्की करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, निरीक्षक अपराध विभूति नारायण राय, उपनिरीक्षक मधुसूदन राय, प्रमोद कुमार शुक्ला, मोहम्मद असलम शाह, अशोक यादव,  लेखपाल माधुरी पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*