भाई के ससुराल में युवक ने फांसी लगाई, परिजनों में मचा कोहराम
भाई के ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
घटना से इलाके में फैली सनसनी
ग्रामीणों ने पुलिस को दी तत्काल सूचना
शव कब्जे में लेकर भेजा गया पोस्टमार्टम
चंदौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर ग्राम पंचायत के मझराती गांव में बुधवार की रात एक युवक ने भाई के ससुराल में आकर पेड़ से साड़ी का फंदा गले में लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्रीनारायण (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतोष, निवासी ग्राम चिरुई थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, अपनी भाभी रोशनी कोल को लेने उसके मायके मझराती गांव आया था। और अपने साथ भाभी को ससुराल चलने के लिए कहा। लेकिन उसकी भाभी तत्काल ससुराल जाने को राजी नहीं हुई और अगले दिन उसके साथ चलने की बात कही। लेकिन बद्रीनारायण तत्काल साथ चलने की जिद करने लगा।
भाभी की बात मानने के बजाय युवक नाराज हो गया और घर के बाहर एक पेड़ पर गले में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक का बड़ा भाई भगवान दास की पहले शादी रोशनी से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद रोशनी अपने देवर बद्रीनारायण के साथ ही रह रही थी।
बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व बद्रीनारायण उसे उसके मायके छोड़कर गया था। और कल बुधवार को वह पुनः मझराती गांव आकर भाभी को तत्काल ससुराल चलने के लिए कहा। जब उसकी भाभी तत्काल ससुराल चलने के लिए राजी नहीं हुई और उसके साथ अगले दिन चलने की बात कही तो वह नाराज हो गया। और जाकर बस्ती के बाहर पेड़ के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं युवक के परिजनों को मामले की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







