जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

Kabaddi Champion News: कबड्डी में बराव की बेटियों का फिर बजा डंका, लगातार दूसरी बार बनीं जिला चैंपियन, दमदार रेड और मजबूत रक्षात्मक रणनीति से दी शिकस्त, अब मंडल स्तर पर दिखाएंगी दमखम

शहाबगंज बराव की बेटियों ने कबड्डी में लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन बनकर डंका बजाया, दमदार रेड और मजबूत रक्षा से जीतीं, अब मंडल स्तर पर चंदौली का करेंगी प्रतिनिधित्व।

 
 

कबड्डी में बराव की बेटियों का फिर बजा डंका

लगातार दूसरी बार बनीं जिला चैंपियन

दमदार रेड और मजबूत रक्षात्मक रणनीति से दी शिकस्त

अब मंडल स्तर पर दिखाएंगी दमखम

कंपोजिट विद्यालय बराव की बालिकाओं ने जीती चैंपियनशिप

चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लाक  की परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बराव की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। बालिकाओं ने लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर विद्यालय के साथ ही पूरे शहाबगंज क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब विजेता टीम मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद चंदौली का प्रतिनिधित्व करेगी।

barao-betiyan-kabaddi-district-champion-shahabganj-news

शुरुआत से ही दिखाया दम

प्रतियोगिता के दौरान बराव की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। दमदार रेड, फुर्तीले दांव-पेच और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के दम पर उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने को मिला। मैदान पर बालिकाओं के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

लगातार दूसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने की उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। इस सफलता को बालिकाओं की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।


अधिकारियों ने दी बधाई

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लॉक खेल शिक्षक रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना के चलते बालिकाओं ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक कन्हैयालाल गुप्ता ने भी विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान रजीत कुमार, हेंमत मौर्य, योगेंद्र कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, विकास यादव, केशरी नंदन जायसवाल, विजयी, कल्लू प्रसाद, रामबेलास, कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*