जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

युवाओं के वैक्सीनेशन का बीडीओ व चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण

चन्दौली जिले के चहनिया इलाके के हतवापर स्थित हरिनंदन इंटर कालेज पर गुरुवार को छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ ।
 

युवाओं का हुआ वैक्सीनेशन

बीडीओ व चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण

                                                                                                                                                                       
चन्दौली जिले के चहनिया इलाके के हतवापर स्थित हरिनंदन इंटर कालेज पर गुरुवार को छात्र छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ । वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्दीप कुमार ने किया । जहां शत प्रतिशत बच्चो का वैशिनेशन हुआ ।

कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से छात्र छत्राओ को वैक्सीन लगाने का निर्देश जारी किया है । इस क्रम में क्षेत्र के विद्यालयो पर कई दिनों से वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा है । गुरुवार को हरिनंदन इंटर कालेज में 100 छात्र छात्राओं का वैक्सीनेश हुआ ।

BDO MOIC Chahaniya Inspection Youth Vaccination

वैक्सीनेशन का कार्य देखने के लिए खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्दीप कुमार सिंह ने निरीक्षण कर कालेजो में वैक्सीनेशन हाल जाना । इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर काफी तेजी से बढ़ रहा है । जिसको 15 से 18 साल के बच्चो को लगाना है । ताकि इस महामारी से बचा जा सके ।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्दीप कुमार ने बताया कि 15 से 18 साल के बच्चो का कुल 1281 व 18 साल के ऊपर के बच्चों 1821 लोगो का हो चुका है ।

BDO MOIC Chahaniya Inspection Youth Vaccination

इस दौरान प्रधानाचार्य शिवमूरत यादव,मनोज श्रीवास्तव, रामाशीष प्रसाद,दिनेश यादव,दीपक प्रसाद,विनय कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*