जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ढोढ़नपुर गांव में सीसी रोड निर्माण का BDO ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

ग्रामवासियों ने भी बीडीओ को बताया कि सीसी रोड बनने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है, विशेषकर बरसात में अब कीचड़ से राहत मिल गई है।
 

BDO ने किया सीसी रोड का निरीक्षण

कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा की हुई जांच

मनरेगा से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

चंदौली जनपद के शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत ढोढ़नपुर गांव में मनरेगा योजना के तहत गांवों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति को परखने के उद्देश्य से बीडीओ दिनेश सिंह ने शनिवार को गांव बने सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, मापदंड तथा समयबद्धता का जायजा लिया।

आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है। मनरेगा के माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, वहीं गांवों में आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। ढोढ़नपुर में बना यह सीसी रोड आने-जाने में ग्रामीणों के लिए सुगमता प्रदान कर रहा है।

वहीं उन्होंने संबंधित तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक से कार्य की लागत, सामग्री की गुणवत्ता तथा मजदूरों की संख्या आदि की जानकारी ली। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि किसी भी कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय होगी।

ग्रामवासियों ने भी बीडीओ को बताया कि सीसी रोड बनने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है, विशेषकर बरसात में अब कीचड़ से राहत मिल गई है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अशीष मौर्य, सचिव राजेन्द्र भारती, तकनीकी सहायक अरविन्द जायसवाल,रोजगार सेवक लाल बहादुर,सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*