जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर सभा का आयोजन, याद किया गया योगदान

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने भारत में भी समाजवादी क्रांति का सपना देखा था देश से अंग्रेजों के चले जाने के बाद काले अंग्रेजों के हाथों में देश ना चला जाए इसकी चिंता उन्हें बराबर बनी रहती थी।
 

विभिन्न वामपंथी दलों ने संयुक्त सभा

उनके विचारों पर की गयी चर्चा

भगत सिंह के सपनों के भारत बनाने की बात

चन्दौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर शनिवार को विभिन्न वामपंथी दलों ने गांधीनगर स्थित भगत सिंह पार्क में जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

bhagat singh death anniversary

  सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने भारत में भी समाजवादी क्रांति का सपना देखा था देश से अंग्रेजों के चले जाने के बाद काले अंग्रेजों के हाथों में देश ना चला जाए इसकी चिंता उन्हें बराबर बनी रहती थी। उनकी यही बातें आज सत्य साबित हो रही हैं। कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष को जारी रखना होगा, देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जनता के सारे अधिकार जीने जा रहे हैं ऐसी ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष के बलबूते नेस्तनाबूत करना होगा और समाज को वैचारिक रूप से मजबूत करना होगा, तभी भगत सिंह के सपनों के भारत का सपना साकार हो पाएगा।

bhagat singh death anniversary

 सभा में श्याम बिहारी सिंह, अनिल पासवान, मिश्री पासवान, धर्र्मू यादव, शिवमूरत, चंद्रिका यादव, सुदामा पांडेय, देवेंद्र दुबे, सूर्यनाथ सिंह, रामअवध सिंह, शंभू यादव, विजयी राम, विजय यादव, अजय राय आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामनिवास पांडेय ने संचालन लालजी सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*