जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पारिवारिक कलह बना मौत की वजह, आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने की आत्महत्या

आवाज लगाने के बाद भी  कुछ भी मालूम न होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
 

खिलची गांव में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

भुल्लन पासवान ने पारिवारिक विवाद के चलते दी जान

पत्नी से झगड़े के बाद बंद कमरे में लगाई फांसी

चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलची गांव में शुक्रवार की देर शाम भुल्लन पासवान 32 वर्ष ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

बताते चलें कि मजदूर भुल्लन की माली हालत रहने के कारण पत्नी से आए दिन किच-किच होता रहता था। दिन में भी पत्नी से उसका नोंक झोंक हुआ उसके बाद उसने मकान के अंदर दरवाजा बंद करके बल्ली के सहारे गमछा का फंदा गले में लगाकर झूल गया। कुछ देर के बाद पत्नी ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज लगाने के बाद भी  कुछ भी मालूम न होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*