जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जानलेवा है ऐसी बाइक स्पीड, देख लीजिए चकिया इलाके का एक एक्सीडेंट

आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
 

चकिया कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा


लालपुर के पास अनियंत्रित बाइक दिवाल से टकराई


दो युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक दिवाल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

bike collided with a wall Chakia Kotwali area
बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

लोगों ने बताया कि घायलों की पहचान चकिया नगर के इन्द्रा नगर वार्ड नंबर 01 निवासी मज्जन और आशीष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नई मोटरसाइकिल चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान गति नियंत्रण न हो पाने के कारण बाइक सड़क किनारे स्थित दिवाल से जा भिड़ी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

bike collided with a wall Chakia Kotwali area
बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर वाहन सीखते समय कई युवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं, इसलिए सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*