जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारत रत्न से नवाजे गए कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर निकली बाईक जुलूस

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड में ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड संगठन के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि पर जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड में ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड संगठन के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि पर जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाइक रैली के द्वारा भ्रमण करते हुए शहाबगंज ब्लॉक से प्रारंभ होकर इलिया बाजार होते हुए सैदूपुर पहुंची, जहां रैली सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। 


सभा के मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने कहा कि समाज में एकता के साथ शिक्षा की आवश्यकता है। शिक्षित समाज अपने इतिहास की जानकारी के द्वारा ही उत्थान कर सकता है। और प्रजावट प्रथा से दूर होकर हीन भावना को त्यागना होगा। विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी की भी आवश्यक है। आज नंदवंशी परिवार हासिए पर है इसलिए सबको संगठित होकर राजनीतिक चेतना के माध्यम से राजनीतिक भागीदारी में सक्रिय होकर के अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। और अपने हक हुक्म के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के इतिहास को अपनाना होगा, जिस प्रकार से गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी कर्पूरी ठाकुर आज दार्शनिक हुए हैं इसी प्रकार से सबको संघर्ष करने की आवश्यक है। 


कार्यक्रम संयोजक रामभोग शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलना होगा तभी उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को  संघर्षों के कारण ही आज भारत रत्न की उपाधि मिली है। इसके लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। 


 इस कार्यक्रम में बबलू शर्मा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, मुन्ना शर्मा, अनिल शर्मा, चंद्रमा शर्मा, रमेश शर्मा,  धीरज शर्मा, ऋषि शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, आदि नंदवंशी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रेमनाथ शर्मा संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*