जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बिजली विभाग ने की 6लाख के बिल की वसूली, काटे गए 40 लोगों के कनेक्शन

चंदौली जिला के चकिया में पावर कॉरपोरेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक मुक्त समाधान योजना के द्वितीय चरण के अंतिम दिन चकिया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कैंप का आयोजन किया गया।
 

एक मुफ्त समाधान योजना के दूसरे चरण के अंतिम दिन हुए 160 ओटीएस तथा 6 लाख की वसूली

40 लोगों की कनेक्शन भी कटे

चंदौली जिला के चकिया में पावर कॉरपोरेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक मुक्त समाधान योजना के द्वितीय चरण के अंतिम दिन चकिया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त कैंप में 160 कनेक्शन धारको का ओ टी एस पंजीकरण किया गया। वही 6 लाख बकाए की वसूली की गई तथा 40 बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए।


 उपखंड अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि एक मुस्त समाधान योजना के तहत चकिया तथा जागेश्वरनाथ उपकेंद्र तथा शाहपुर ग्राम पंचायत में भी कैम्प लगाया गया था। बताया कि विद्युत वसूली अभियान लगातार जारी रहेगी। जिन बिजली के बिल बकाया कनेक्शन धारियों का अब तक ओटीएस पंजीकरण ना हुए हो वह आगे आने वाले तृतीय चरण में अपना पंजीकरण अवश्य करा लें और होने वाले विद्युत विच्छेदन से बचे।
  


इस अवसर पर जेई मनोज कुमार,जयप्रकाश, रविशंकर के अलावा मुन्ना जायसवाल, मनोज, लालता बिंद,रविंद्र दुबे आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

                                                                                                                                          

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*