भाजपा का स्थापना दिवस समारोह जारी, गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क अभियान
सेवा, सुरक्षा और सुशासन को बताया भाजपा सरकार की पहचान
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं
चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम गांव चलो व वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियां सेवा, सुरक्षा, सुशासन को जनता के बीच जाकर बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मौर्या ने बताया भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो वार्ड चलो अभियान चल रहा है। पिछले कई दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गांव-गांव पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया इस अभियान के तहत केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और उनसे फीडबैक भी लिया गया साथ ही, जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास किया गया।
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने बताया कि देश और प्रदेश में पार्टी की शानदार उपलब्धियां हैं। कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है।लोग इन योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं। पार्टी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सभी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ना है।
इस दौरान सभासद उमेश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश चौहान,सरदार जीत सिंह, अनिल गोंड, गुप्तनाथ सिंह, अजय चौहान, सुरेंद्र चौहान, चंदन मौर्य, सोनू चौहान, गुड्डू चौहान, रवि चौहान, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*