जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीज व्रती महिलाओं को बाँटे फल

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी अपने समर्थकों के साथ प्रभावित इलाकों में पहुँचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मिलकर उनकी परेशानियाँ सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
 

बबुरी क्षेत्र के कई गांव पूरी तरह जलमग्न

खेतों और घरों में पानी घुसने से ग्रामीण बेहाल

सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

तीज पर व्रती महिलाओं को वितरित किए फल

चंदौली जिले में लगातार हो रही बारिश और चंद्रप्रभा व अहरौरा बांध से छोड़े गए पानी के कारण कई गाँवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। अचानक बढ़े जलस्तर से बबुरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पाल बस्ती, चुरमुली, भटपुरवा, गुमा और त्रिभुवनापुर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। गाँवों के घरों में पानी घुस गया है तथा किसानों की खड़ी फसलें डूबकर नष्ट हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी निराशा का माहौल है।

 Suryamuni Tiwari

ऐसे कठिन समय में मंगलवार को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी अपने समर्थकों के साथ प्रभावित इलाकों में पहुँचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से मिलकर उनकी परेशानियाँ सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। खेतों का निरीक्षण कर उन्होंने किसानों की क्षति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि प्रशासन से मांग की जाएगी कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत सामग्री और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

 Suryamuni Tiwari

इसी दौरान तीज पर्व पर व्रत रखी महिलाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्होंने उन्हें फल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए और पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार है।

 Suryamuni Tiwari

इस निरीक्षण अभियान में भाजपा नेता डॉ. शम्भूनाथ गोंड, अंशुमान सिंह, गोलू मिश्रा, धन्नू केशरी, भोला साहनी, रामजनम साहनी, प्रदीप पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, महेश बियार और सूरज पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*