जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, छत्तीसगढ़ से आईं रामशिला नाग ने महिला कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर चंदौली के सैदूपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ से आईं रामशिला नाग ने सरकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने के निर्देश दिए।

 
 

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू

छत्तीसगढ़ से आईं प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिला नाग

गांव-गांव पहुंचेंगी महिला सशक्तिकरण योजनाएं

लखपति दीदी और उज्ज्वला योजना की चर्चा

महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की तैयारी

चंदौली जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को सशक्त बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत चकिया विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मंडलों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महिला शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

bjp-mahila-morcha-meeting-chandauli-assembly-election-2027-plan

सैदूपुर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
इसी क्रम में मंगलवार को शहाबगंज मंडल के सैदूपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से चकिया विधानसभा क्षेत्र में अभियान की कमान संभालने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिला नाग ने महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर गांव और घर तक पहुंचाएं, ताकि पात्र और जरूरतमंद महिलाएं इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।

bjp-mahila-morcha-meeting-chandauli-assembly-election-2027-plan

महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की कार्य योजना पर चर्चा
रामशिला नाग ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिला वंदन योजना, राशन कार्ड में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाने, स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय (इज्जत घर) निर्माण, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन और लखपति दीदी योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने के लिए एक कार्य योजना तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।


bjp-mahila-morcha-meeting-chandauli-assembly-election-2027-plan

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के प्रति किया जागरूक
बैठक के दौरान उन्होंने सभी महिला शक्ति केंद्र प्रमुखों और बूथ प्रभारियों से आह्वान किया कि वे इन सभी लाभकारी योजनाओं के प्रति आम महिलाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान और वर्ष 2047 तक देश को 'विकसित भारत' बनाने के संकल्प के प्रति भी कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देकर उत्साहित किया।

बैठक में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा, चंद्रकला पटेल, ज्योति गुप्ता, आभा बहेलिया, शीतांजलि शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, मनोज श्रीवास्तव, विनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अनीश पटेल, मनोज जायसवाल, इलियास हवारी, सुनील दुबे, रामबसंत मौर्य, सदानंद प्रजापति, संदीप गुप्ता, अश्वनी जायसवाल और अरविंद मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*