भारतीय जनता पार्टी ने निकाली रन फॉर यूनिटी, भव्य पदयात्रा में दिया गया खास संदेश
रन फॉर यूनिटी के तहत चकिया में निकली पदयात्रा
एकता और राष्ट्रीय संकल्प का दिया संदेश
देश की एकता व अखंडता में सरदार पटेल के योगदान पर चर्चा
चंदौली जिला के चकिया स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को रन फॉर यूनिटी के तहत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा चकिया बाजार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए मुजफ्फरपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां यह एक विशाल सभा के रूप में परिवर्तित हुई। पदयात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक कैलाश आचार्य ने देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है। कहा कि पदयात्रा में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी संख्या यह साबित करती है कि देश की एकता और विकास के लिए हम सभी एकजुट हैं। सरदार पटेल ने जिस भारत की कल्पना की थी, उस सुदृढ़ और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में आज हम सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और यह पदयात्रा हमारे उसी संकल्प को मजबूत करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रहा है। पदयात्रा के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और एकता, राष्ट्रहित और विकास के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस मौके पर चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, भाजपा नेता सुभाष सोनकर, भाजपा के चकिया मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आंशु, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवरतन गुप्ता, कैलाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






