जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय संविधान गौरव दिवस ​​​​​​​

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित एक निजी लान में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु के नेतृत्व में संविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया।
 

चकिया नगर पंचायत के निजी लान में आयोजन

मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु के नेतृत्व में कार्यक्रम

 संविधान गौरव दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब

चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित एक निजी लान में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु के नेतृत्व में संविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भारत के संविधान को नमन कर प्रारंभ किया गया।

 
इस दौरान विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि पार्टी के निर्देश के अनुसार प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संविधान की एक प्रति अपने घर में रखना है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, संविधान की निर्माण, उसकी नीति- निर्देशक तत्व पर विस्तार से चर्चा की।

BJP workers celebrated

मुख्य अतिथि सकलडीहा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी ने कहा हर हाल में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को अक्षुण्य रखा जाएगा। जब तक देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है किसी की ताकत नहीं है इस संविधान को बदल दे। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तब से भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई।

नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है। 

जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा भाजपा ने हमेशा डॉ. अंबेडकर और उनकी धरोहर को सम्मानित किया है। बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाए और भारत को विश्व का सर्वोत्तम संविधान दिया।

BJP workers celebrated

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु ने कहा इस अभियान के माध्यम से संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बाबा साहेब को एक सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया। इस कार्यक्रम का संचालन सुशील पांडेय ने किया।

BJP workers celebrated


इस दौरान रामदुलारे गोंड, राजकुमार जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल, विजय विश्वकर्मा, चंद्रकला, सभासद मीना विश्वकर्मा, रिंकू मोदनवाल, रवि गुप्ता, केसरी नंदन, अजय राज सिंह, पुल्लर गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, प्यारेलाल सोनकर, प्रमिला शुक्ला, राजू वर्मा, शिवरतन गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, बबलू चौहान आदि मौजूद रहे।

                                                                               
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*