भाकियू टिकैत ने संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि मनाई

हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ पुण्यतिथि समारोह
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने टिकैत के विचारों को बताया अमर
जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर लिया गया सामूहिक संकल्प
भारतीय किसान युनियन के संस्थापक और किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि जल, जंगल,जमीन और पर्यावरण बचाने के तौर पर संकल्प दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ शहाबगंज के हनुमान मंदिर पर बाबा टिकैत को माल्यार्पण कर विचार रखे। साथ ही आने जाने वाले लोगो के लिए शर्बत पिलाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि ब्यक्ति मरता है, उसके विचार नहीं मरता। आज भी महेंद्र सिंह टिकैत जी का विचार जिंदा है। उन्होंने किसानों के मांगों को लेकर बड़ी लंबी लड़ाई लड़ीं। सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। उनके ही विचारों को लेकर दिल्ली में चले 13 महीने किसान आंदोलन को किसानों द्वारा जीता गया। आज भी संगठन उन्ही के विचारों पर चलकर प्रदेश और जिले में किसानों की लड़ाई लड़ रहा है।

इस अवसर पर जिला महासचिव अलाउद्दीन, जिला मंत्री भोलई, तहसील अध्यक्ष चकिया रूपेंद्र सिंह, सदर अध्यक्ष कन्हैया मौर्या, जिला मंत्री कृपाशंकर पटेल, जिला सचिव श्याम यादव, तहसील उपाध्यक्ष सरोज यादव, ब्लाक अध्यक्ष सहाबगंज झब्बू सोनकर, रेडियो वक्ता बद्री यादव, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद चौहान, शंभु चौहान, हंसा मौर्या,शशिकांत,धनेश साहनी,रामचन्द्र यादव, राम धेश यादव, राजकुमार, सभा की अध्यक्षता रामावतार यादव और संचालन अलाउद्दीन ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*