ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अमित को मिला प्रथम स्थान, बनरसिया के छात्र सूरज जायसवाल को सेकेंड पोजीशन
विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने की कोशिश
क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर चर्चा
विजेताओं को मिला पुरस्कार व प्रोत्साहन
चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लॉक के विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने और वैज्ञानिक चिंतन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय हाई स्कूल मुसाखांड में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था – “क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां”।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस संगोष्ठी में ब्लॉक के सभी विद्यालयों से कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण व विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विद्योतमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल घरला, और बबीता शर्मा, प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल बनरसिया मौजूद रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा, मौखिक प्रस्तुतीकरण और प्रश्नोत्तरी के आधार पर किया।
परिणामों की घोषणा में राजकीय हाई स्कूल मुसाखांड के छात्र अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं राजकीय हाई स्कूल बनरसिया के छात्र सूरज जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, धनशेखर यादव, सतीश कुमार, गिरीश कुमार शर्मा सहित अनेक शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संगोष्ठी का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ तथा विजेताओं को आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








