जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बीआरसी चकिया में मंच संचालन व ड्यूटी आवंटन को लेकर विवाद, शिक्षकों में बढ़ता आक्रोश

चंदौली के बीआरसी चकिया में कार्यक्रमों के मंच संचालन और ड्यूटी आवंटन में पक्षपात को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है। चहेतों को जिम्मेदारी सौंपने के आरोप में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग की है।

 
 

बीआरसी चकिया में ड्यूटी आवंटन विवाद

मंच संचालन में चहेतों को प्राथमिकता

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम विवाद

एक्सपोजर विजिट टूर ड्यूटी में पक्षपात

खंड शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग

चंदौली जिला के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) चकिया में कार्यक्रमों के संचालन और ड्यूटी आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विभिन्न शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि कुछ पदाधिकारी बिना किसी लिखित आदेश या आधिकारिक निर्देश के बीआरसी पहुंचकर मंच संचालन से लेकर कार्यक्रम के व्यवस्थापन तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे अन्य शिक्षकों में असंतोष और आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम “हमारा आंगन हमारे बच्चे” में 40 चयनित विद्यालयों के बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं नोडल अध्यापकों को प्रतिभाग करना था। आरोप है कि सूची में नाम न होने के बावजूद कुछ विद्यालयों के शिक्षक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में नजर आए। इसको लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर आयोजित एक्सपोजर विजिट टूर में भी ड्यूटी निर्धारण को लेकर पक्षपात के आरोप लगे हैं। शिक्षकों का कहना है कि टूर में केवल जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकों को सहयोग हेतु लगाया जाना था, लेकिन ड्यूटी आवंटन में एक विशेष संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी गई।

आक्रोशित शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और माहौल और अधिक बिगड़ सकता है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*