जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कटवामाफी गांव में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया ​​​​​​​

जांच में कब्जा अवैध पाए जाने के बाद, उच्चाधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
 

कटवामाफी गांव में राजस्व टीम का एक्शन

बुलडोजर चलाकर खाली करवा ली जमीन

अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप 

चंदौली जिले के  शहाबगंज ब्लॉक के कटवामाफी गांव में मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाठ की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर लंबे समय से कब्जा की गई जमीन को खाली करा लिया।

यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान का हिस्सा थी। कटवामाफी गांव में राजस्व टीम ने आराजी नंबर 60 की 0.4320 हेक्टेयर जमीन की जांच की, जो लंबे समय से कुछ लोगों के अवैध कब्जे में थी। इस संबंध में ग्रामीणों से लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं।

जांच में कब्जा अवैध पाए जाने के बाद, उच्चाधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर बुलडोजर बुलाकर अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया और जमीन को पूरी तरह से मुक्त करा लिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें मौके पर मौजूद थीं। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद कानूनगो गौतम मौर्य, लेखपाल रितेश पाण्डेय, सुनील पाण्डेय और रमेश पाल ने ग्रामीणों को साफ तौर पर चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि कोई ऐसी हरकत करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*