ताराजीवनपुर ने जीता जिला स्तरीय नाइट कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट, कड़ी मेहनत व लगन से मिलती है सफलता : विजय शंकर सिंह 'बाबिल'
जिलास्तरीय रात्रि कालीन कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
ताराजीवनपुर की टीम ने कड़े संघर्ष में ठेकहां की टीम को हराकर बनी चैम्पियन
विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित
चंदौली जिले के शहाबगंज के बड़गावां में गुरुवार की शाम शहंशाह स्पोर्टिंग क्लब सिजन 5 की ओर से जिला स्तरीय नाईट कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का भब्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी व पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह बाबिल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व राष्ट्रगान के बाद फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों का स्वाभाविक क्रिया है। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। कड़ी मेहनत व लगन से ही सफलता मिलती है तथा सफलता का कोइ शार्टकर्ट नहीं होता, खेल में हार जीत लगा रहता है। उससे खिलाड़ियों को घबराना नहीं चाहिए बल्की और लगन से तैयारी करनी चाहिए तभी सफलता मिलती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।

वहीं समाजसेवी रतीश कुमार ने कहा कि खेल ऐसी शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाता है।उन्होंने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष तौर पर छात्रों के जीवन में बहुत ही आवश्यक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पूरे दिन में कम समय के लिए ही सभी खेलों में सक्रिय रूप से युवाओं को भाग लेना चाहिए।

फाइनल मैच लखन स्पोर्टिंग क्लब ताराजीवनपुर और ठेकहां स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। ठेकहां की टीम ने ट्रास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 7 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनायी। वहीं ताराजीवनपुर की टीम ने रनों का पिछा कर कड़ी संघर्ष करते हुए आखिरी ओवर में 55 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी सहित नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार ताराजीवनपुर के खिलाड़ी गोलू को मिला। वहीं मैन आफ दी सीरीज मुगलसराय के शारिक रहे। मैच का आनन्द लेने के लिए भारी संख्या दर्शक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू पूर्व विधायक प्रतिनिधि अश्विनी सोनकर, महेंद्र राव,टोनी खरवार, महमूद आलम, सजाउद्दीन प्रधान, सद्दाम खान, राहुल भारती, सत्येंद्र सिंह, मुस्ताक खान, तनवीर खान, इबरार अली, तनवीर, आकिब, हारून, शाकिब, फुजैल, आरिफ, टाईगर, शानू, आमिर, अनीस खान सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






