चकिया में फौजी पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
चकिया में फौजी पति पर मुकदमा दर्ज
सास और ससुर के खिलाफ भी कार्रवाई
घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप
शादी के बाद 10 लाख रुपए की मांग
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के करवदिया गांव में मायके में रह रही शबाना की शिकायत पर पुलिस ने उसके फौजी पति, सास और ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
आपको बता दें कि करवदिया गांव निवासी रिटायर्ड फौजी असलम ने बताया कि उनकी पुत्री शबाना की शादी 4 मई 2025 को गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी फौजी आमीर अली से हुई थी। हाल ही में आमीर शादी का प्रमाण पत्र बनाने के लिए घर आया था। 15 अगस्त 2025 को शबाना को मायके से विदाई कराकर ले गया।
असलम ने आरोप लगाया कि आमीर दहेज में 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। जब परिवार ने राशि देने में असमर्थता जताई, तो आमीर ने 9 सितंबर की रात शबाना को कमरे में बंद कर पिटाई की। इस घटना के बाद शबाना मायके लौट आई।
कोतवाली पुलिस ने शबाना की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्रामवासी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







