जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सीडीओ ने किया चकिया अस्पताल का दौरा, कई डॉक्टर रहे नदारद

सीडीओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों के समय पर उपस्थित न होने और सेवाओं में लापरवाही की शिकायतों की पुष्टि हुई।
 

मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी चकिया रहे मौजूद

अस्पताल के सीएमएस की भी मिली शिकायत

अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोकने का आदेश

चंदौली जिले में स्वास्थ्य विभाग के लोगों में लेटलतीफी और लापरवाही का आलम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ रे सख्ती के दावों के बीच चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जब जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी  उपजिलाधिकारी चकिया और एसीएमओ को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने जा पहुंचे। मौके पर कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बताया जा रहा है कि सीडीओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों के समय पर उपस्थित न होने और सेवाओं में लापरवाही की शिकायतों की पुष्टि हुई। सीडीओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की शिकायतें कीं, जिसमें चिकित्सकों के समय पर न आने और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के अस्पताल परिसर में रात्रि प्रवास न करने जैसी समस्याएं शामिल थीं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी ड्यूटी का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बताया, जबकि अपर स्वास्थ्य निदेशक ने सीएमएस की ड्यूटी 24 घंटे अस्पताल परिसर में रहने की है। मामले में जिलाधिकारी को ऐसे दिशा निर्देशों को क्लीयर करना चाहिए।

 अब देखना यह है कि सीडीओ और प्रशासन लापरवाही के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हैं या यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*