जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किचन में पकौड़ी बनाती मिलीं छात्राएं, CDO ने वार्डेन को लगाई जमकर फटकार

उन्होंने वार्डेन को तुरंत इस व्यवस्था में सुधार करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 

निरीक्षण के दौरान सीडीओ को दिखा चौंकाने वाला नजारा

किचन में पकौड़ी बनाती मिलीं छात्राएं

सीडीओ आर. जगत साई ने जताई कड़ी नाराजगी

वार्डेन सुनीता पांडेय को मिली तगड़ी फटकार

चंदौली जिले के शहाबगंज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शहाबगंज का निरीक्षण करते समय मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने एक चौंकाने वाला दृश्य देखा। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छात्राएं किचन में पकौड़ी बनाती मिलीं। यह देख सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन और वार्डेन सुनिता पांडेय को कड़ी फटकार लगाई।

CDO Inspection

सीडीओ ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं से रसोई का कार्य कराना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर लापरवाही का उदाहरण है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्राओं को केवल शिक्षा और शैक्षिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, न कि घरेलू कामों में लगाया जाए।

उन्होंने वार्डेन को तुरंत इस व्यवस्था में सुधार करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CDO Inspection

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्रावास, भोजन, स्वच्छता और पढ़ाई की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से कहा कि छात्राओं के हित सर्वोपरि होने चाहिए और शासन की मंशा के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

सीडीओ ने साफ कहा कि शासन द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय इसलिए संचालित किए जा रहे हैं ताकि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। ऐसे में छात्राओं से श्रम कराना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

CDO Inspection

इस निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं, छात्राओं के परिजनों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब विद्यालयों में व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*