जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में दो आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, गर्मी में मिलावटी आइसक्रीम चेक करने के लिए लिया सैंपल

कड़कड़ाती गर्मी के बीच आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए चंदौली के चकिया कस्बे में बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो आइसक्रीम और आइस कैंडी फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर जांच के लिए सैंपल लैब भेजे हैं।

 
 

चकिया में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा

कई महीनों बाद सैंपलिंग शुरू

जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच

लैब भेजी गई सैंपल रिपोर्ट

भीषण गर्मी के मौसम में आम जनमानस को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चंदौली प्रशासन सतर्क हो गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा जारी कड़े आदेशों के अनुपालन में विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में कई महीनों के लंबे अंतराल के बाद जिले में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की कार्रवाई दोबारा शुरू की गई है, जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

chakia-ice-cream-factory-raid-sampling-action

चकिया कस्बे की दो फैक्ट्रियों में अचानक छापेमारी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने चकिया कस्बे में औचक छापेमारी की। टीम ने कस्बे में संचालित हो रहे दो अलग-अलग आइस कैंडी एवं आइसक्रीम निर्माण स्थलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कारखाने में बन रही आइसक्रीम की गुणवत्ता को परखा और वहां काम कर रहे खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के कड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

लैब टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद होगी विधिक कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान उपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों फैक्ट्रियों से नियमानुसार आइसक्रीम और आइस कैंडी के नमूनों को सीज कर संकलन की कार्रवाई पूरी की। इन संकलित किए गए सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए तुरंत खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस छापेमारी टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार एवं रणवीर सिंह यादव शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*