जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह और वन विभाग के रेंजर अश्विनी चौबे ने लगाए रुद्राक्ष और चंदन के पौधे

मौजूद पत्रकार तरूंणकांत त्रिपाठी तथा रामआशीष भारती ने वन विभाग से पौधारोपण के साथ-साथ उनके रखरखाव पर भी ध्यान देने की बात कही।
 

जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण

इंस्पेक्टर व वन विभाग के अधिकारियों ने लगाए पसंदीदा पौधे

मंदिर परिसर में रोपे गए रुद्राक्ष और चंदन के पौधे

चंदौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम 4 बजे रुद्राक्ष और चंदन के पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में चकिया इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह और वन विभाग के रेंजर अश्विनी चौबे ने हिस्सा लिया। 

बताते चलें कि पौधारोपण के दौरान इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। इससे हरियाली बढ़ेगी और स्वस्थ पर्यावरण मिलेगा।

वन विभाग के रेंजर अश्विनी चौबे ने बताया कि इस समय पौधारोपण महा अभियान चल रहा है। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए। इससे पर्यावरण को लाभ होगा और पेड़ फल व छाया दोनों प्रदान करेंगे।

मौजूद पत्रकार तरूंणकांत त्रिपाठी तथा रामआशीष भारती ने वन विभाग से पौधारोपण के साथ-साथ उनके रखरखाव पर भी ध्यान देने की बात कही। कहा कि अच्छे रखरखाव से यही पौधे बड़े होकर ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में मदद करेंगे और फल व छाया भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेश कुमार भारती, डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा राम आशीष, मंदिर के महंत अनूप गिरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*