जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिकारगंज इलाके में धान की पकी फसल जलमग्न, सरकारी लापरवाही पर किसान विकास मंच नाराज

मिश्रपूरा, बोदलपुर, शिकारगंज, कल्याणीपुर, करवदिया कुसही, बलिया कला, बलिया खुर्द, गायघाट, डढ़ौना, नौडीहा और उसरा पर जैसे गांवों के किसान इस विकट समस्या से बुरी तरह परेशान हैं। किसानों की इस दुर्दशा के लिए सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।
 

शिकारगंज में पका धान जलमग्न होकर बर्बाद


 6 करोड़ के फंड से जीर्णोद्धार में लापरवाही


 किसान विकास मंच ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी


सहायक अभियंता ने दी झूठी दलील


भोका बंधी के गेट जाम होने से  रजवाहों में बहता रहा पानी

चंदौली जिले के चकिया ब्लॉक अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र शिकारगंज के दर्जनों गांवों में धान की पकी हुई फसल खेतों में जल जमाव के कारण बुरी तरह बर्बाद हो रही है। फसल की कटाई न हो पाने से किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है, जिससे अगली फसल की बुवाई भी अधर में लटक गई है। मिश्रपूरा, बोदलपुर, शिकारगंज, कल्याणीपुर, करवदिया कुसही, बलिया कला, बलिया खुर्द, गायघाट, डढ़ौना, नौडीहा और उसरा पर जैसे गांवों के किसान इस विकट समस्या से बुरी तरह परेशान हैं। किसानों की इस दुर्दशा के लिए सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।

लाखों का फंड मिला, फिर भी नहीं हुई मरम्मत
किसान विकास मंच के अनुसार, सन 2024 में 1 करोड़ 98 लाख रुपये का फंड शासन द्वारा नौगढ़ की दो बंधियों और शिकारगंज क्षेत्र की भोका बंधी के जीर्णोद्धार के लिए जारी किया गया था। बावजूद इसके, बंधी डिवीजन के अधिकारियों ने भोका बंधी के गेट नंबर 3 और गेट नंबर 4 की मरम्मत नहीं कराई।

 chakia-shikarganj-paddy-crop-destroyed-waterlogging-officers-negligence
बंधी और रजवाहों की सफाई न होने से ऐसा है हाल

गेट की मरम्मत न होने के कारण उचेहरा रजवाहा और शिकारगंज रजवाहा दोनों में पानी निरंतर बहता रहा। निकासी न होने और रजवाहा का पानी खेतों में भरने के कारण धान की पकी फसलें जलमग्न हो गईं और बर्बाद होने की कगार पर पहुँच गईं।

झूठी दलीलें देकर टालमटोल
शिकारगंज रजवाहा के टेल की सफाई न होने के कारण पानी आगे नहीं निकल पाया और नहर के पटरी को तोड़कर खेतों में फैलता रहा। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला किसान दिवस के अवसर पर किसान विकास मंच ने बंधी डिवीजन के अधिकारियों से सवाल किया था, लेकिन तब भी सफाई नहीं कराई गई।

 chakia-shikarganj-paddy-crop-destroyed-waterlogging-officers-negligence
बंधी और रजवाहों की सफाई न होने से ऐसा है हाल

19 नवंबर को हुए फिर से जिला किसान दिवस में किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने अधिकारियों से दोबारा सवाल किया, तब सहायक अभियंता मनोज सिंह ने झूठी दलील देते हुए कहा कि "आज ही से जेसीबी सफाई के लिए हमने लगाया है।" जबकि मौके पर दो दिन बाद जेसीबी लगी।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने सरकारी अफसरों को चेताया कि इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, नहीं तो इसका खामियाजा सिर्फ किसान ही नहीं भुगतेंगे।

किसान विकास मंच ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
किसान विकास मंच ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक शिकारगंज क्षेत्र की सिंचाई और जल निकासी की समस्या सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक किसान विकास मंच धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता सरोज कुमार यादव, ईश्वरी शरण सिंह, असलम खान, अरविंद यादव, अजय यादव, उपेंद्र प्रकाश, रंजीत भाई, लाल बाबूलाल, जय राम, दूधनाथ, शिवदयाल, बीरबल मौर्य, सुदामा, शैलेंद्र पटेल, रामचंद्र यादव इत्यादि किसानों ने इस प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*