जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया और बलुआ पुलिस ने 5 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ​​​​​​​

चंदौली जिले के चकिया पुलिस टीम द्वारा 4 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में बलुआ पुलिस टीम द्वारा भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
 

चंदौली जिले के चकिया पुलिस टीम द्वारा 4 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में बलुआ पुलिस टीम द्वारा भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


बताते चले की पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चकिया  थानाअध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने 4 वारंटी अभीयुक्त को गिरफ्तार किया है।


इस संबंध में चकिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि विक्रमा पुत्र मटरु हरिजन तथा सिक्रमा पुत्र मटरु हरिजन,रामजतन पुत्र बद्री, निवासीगण रामपुर थाना चकिया तथा लोदी पुत्र धनराज मुसहर निवासी कौड़िहार थाना चकिया जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है।

इसी क्रम में बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 250/2023 धारा 41/411/414 /420/467/468/471 भारतीय दंड विधान के वांछित अभियुक्त लवकुश यादव पुत्र मुरलीधर यादव निवासी ग्राम बरहन थाना धीना जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया गया है।

Chakiya and Balua Police


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली बलुआ पुलिस टीम में SHO  शैलेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल रामजन्म यादव, कांस्टेबल ऋषिकांत द्विवेदी, कांस्टेबल कृष्णा कुमार सम्मिलित रहे। तथा चकिया पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, उप निरीक्षक दुर्गा दत्त यादव, उप निरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल जल भारत यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार सम्मिलित रहे।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*