जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया बार एसोसिएशन के चुनाव में गहमागहमी, अध्यक्ष बने राजेश नारायण तिवारी तो महामंत्री पर सन्तोष चौरसिया जीते

चकिया बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। वहीं मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की गयी।
 

जानिए कौन कौन जीता चकिया बार एसोसिएशन के चुनाव में

ऐसा रहा चुनाव परिणाम, किसको कितने मिले वोट

 चंदौली जिले के चकिया बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को बार एसोसिएशन के सभागार में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। वहीं मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की गयी। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश नारायण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामविलास पाल तथा महामंत्री पद पर संतोष कुमार चौरसिया निर्वाचित घोषित किए गए।

आपको बता दें कि बार एसोसिएशन चकिया के चुनाव में कुल 225 अधिवक्ता मतदाताओं में 216 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। अधिवक्ता राजेश नारायण तिवारी ने अपने एकमात्र निकटतम प्रत्याशी शिवपूजन पटेल को 2 मतों से पराजित कर दिया। राजेश तिवारी को 109 तथा शिवपूजन को 107 मत मिले।

 इसी प्रकार महामंत्री पद पर संतोष चौरसिया को 112 मत मिले तो वहीं लाल प्रताप चौहान को 101 मत ही प्राप्त हुए। इस प्रकार महामंत्री पद पर संतोष चौरसिया ने 11 मतों से जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामविलास पाल को जीत मिली। उन्हें 106 मत मिले, वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह को 104 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर रामविलास पाल 2 मतों विजय घोषित किए गए। महामंत्री पद पर जहां चार मत निरस्त हुआ। वहीं उपाध्यक्ष पद पर 6 मत निरस्त हुए। इसके अलावा बार एसोसिएशन के शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी सरदार जंग बहादुर सिंह उपाध्यक्ष अवधेश नारायण तिवारी तथा सदस्य भैया लाल सिंह ने की। इस दौरान कोतवाल राजेश यादव, इलिया थाना प्रभारी अमित कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*