चकिया बीडीओ विकास सिंह का अचानक जौनपुर हुआ तबादला, तत्काल जॉइन करने का आदेश जारी
चंदौली में चकिया और नौगढ़ ब्लॉक का कार्यभार संभाल रहे चर्चित खंड विकास अधिकारी (BDO) विकास सिंह का तत्काल प्रभाव से जौनपुर तबादला कर दिया गया है। लखनऊ से जारी इस कड़े आदेश के बाद प्रशासनिक हलचल तेज है।
चकिया बीडीओ विकास सिंह का जौनपुर तबादला
लखनऊ मुख्यालय से तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
नौगढ़ ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे
अपनी विशिष्ट कार्यशैली को लेकर चर्चा में थे बीडीओ
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार प्रशासनिक अमले में फेरबदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में चंदौली जनपद में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विकास सिंह का जौनपुर जिले में तबादला कर दिया गया है। कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के विकास महकमे में हलचल मच गई है।
तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश
लखनऊ मुख्यालय से 31 मई, 2026 को जारी सरकारी पत्र के अनुसार, बीडीओ विकास सिंह को तत्काल प्रभाव से जौनपुर जनपद में तैनात किया गया है। सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर जारी इस आदेश में साफ कहा गया है कि विकास सिंह अविलंब अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचें और वहां अपना योगदान सुनिश्चित करें। आदेश की प्रति संबंधित आला अधिकारियों को अवलोकन और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
कार्यशैली को लेकर चर्चा में थे बीडीओ
स्थानांतरित बीडीओ विकास सिंह वर्तमान में चंदौली के चकिया विकास खंड के खंड विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उनके पास नौगढ़ ब्लॉक के बीडीओ का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह पिछले काफी समय से अपनी विशिष्ट कार्यशैली और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बने हुए थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








