Self Tax System : कोई नया टैक्स नहीं लगा हैं, स्वकर टैक्स प्रणाली लागू होने से नगर पंचायत का होगा फायदा

नगर पंचात होगी आत्मनिर्भर तो अधिक होंगे विकास कार्य
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने की प्रेस कांफ्रेंस
दिया पुराने आदेश का हवाला
2022-2023 में पीपी मीणा ने दिया था वसूली का आदेश
चंदौली जिले की आदर्श नगर पंचायत चकिया में कई दिनों से टैक्स गृह कर, जल कर और जल मूल्य में बढ़ोत्तरी हो गयी है और स्वकर प्रणाली लागू होने से नगरवासियों के उपर करों का बोझ लद जाएगा। यह भ्रम फैलाया जा रहा है, जिससे लोग भ्रमित हैं, जबकि नया कोई गृहकर , जलकर और जल मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। वहीं स्वकर टैक्स प्रणाली लागू होने से गरीब नगरवासियों को फ्यादा होगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस बारे में लोगों को समझने की जरूरत है कि ऐसा होने से जो कम टैक्स देते हैं, उनको ज्यादा टैक्स देना होगा, जिससे हमारी नगर पंचायत आत्मनिर्भर होगी और नगर के विकास में तेजी होगी।
नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी के साथ संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा गजट 2006 में प्रकाशित उपलब्धि के अनुसार तीस रुपए प्रति माह जलकर लेने का जो जल कनेक्शन नहीं लिए उनके लिए भी हैं। लेकिन गजट 2006 में प्रकाशित उपलब्धि के बाद भी तीस रुपए प्रतिमाह नहीं लिया जा रहा था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2022-2023 में तत्कालीन प्रशासक ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने जलकर तीस रुपए प्रति माह लागू कर दिया था।

नगर पंचायत की वसूली कम थी। कर्मचारियों ने मेहनत किया और नगर पंचायत की जनता ने भी टैक्स देने में सहयोग किया। अपना टैक्स दिया। इसके कारण हमें नगर के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी ज्यादा पैसा मिला। उससे नगर के विकास कार्य में तेजी आयी है। वहीं और भी विकास कार्य में तेजी होगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नया टैक्स का कोई बोझ जनता पर नहीं लादा जा रहा है। अब घरों के रकबा व सड़क की चौड़ाई के हिसाब से टैक्स लगेगा। बड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठान पर टैक्स लगाया जाएगा। विद्यालय छोड़ कर हर सरकारी प्रतिष्ठानों पर टैक्स लगेगा। लेकिन गरीब लोगों को राहत दी जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा वह हर समय नगरवासियों के पक्ष में खड़े रहेंगे। वहीं सरकार से भी लगातार विकास कार्य के लिए पैसा लाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत बोर्ड को अधिकार हैं नगर पंचायत के निवासियों के स्थिति देखकर टैक्स माफ भी करेगी। नगर पंचायत को स्वच्छ करने के लिए सड़क पर गंदगी करने फैलाने वाले पर भी नगर पंचायत अंकुश लगाया जाएगा।
स्वकर प्रणाली के बाबत एक प्रश्न पुछे जाने ने पर उन्होंने कहा कि स्वकर प्रणाली एक अप्रैल 2025 से लागू होगा, जिसके तहत नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर महापालिका के जनता को यह अधिकार होगा कि उनके ऊपर कितना टैक्स लगेगा, क्योंकि उनकी हर स्थिति को देखा जायेगा। उसके लिए जून माह में शासनादेश आ गया था। आपत्ति भी मांगी गयी थी, इसलिए हर स्थिति को देखते हुए स्वकर लगाया जा रहा है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*