जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया-चंदौली मार्ग पर भीषण हादसा: पेड़ से टकराया सवारी ऑटो, 20 वर्षीय रोहन की गई जान, ऑटो के उड़े परखच्चे

चकिया-चंदौली मार्ग पर मचवल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।  बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ऑटो पेड़ से जा टकराया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

 
 

चकिया-चंदौली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

पेड़ से टकराकर ऑटो के उड़े परखच्चे

अस्पताल से लौट रहे युवक की मौत

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया वाहन

वृद्ध घायल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।  मचवल गांव के समीप एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराया।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
 इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

chakiya-chandauli-road-accident-auto-crash-youth-death-injured

पड़ोसी की मदद कर लौट रहे युवक ने गँवाई जान 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी 20 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा, पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा, अपने पड़ोसी के बच्चे को चंदौली अस्पताल में भर्ती कराने गया था।  वहां से लौटते समय वह सवारी ऑटो (संख्या UP 67 BT 1746) में बैठकर घर आ रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मचवल गांव के पास भारतमाला परियोजना के कार्य में लगे एक डंपर को बाइक सवार द्वारा अचानक ओवरटेक करने के कारण ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया और सीधे पेड़ से जा भिड़ा।

chakiya-chandauli-road-accident-auto-crash-youth-death-injured

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच जारी 

हादसे में ऑटो सवार राजकुमार गौतम (59) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।  घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।  युवक रोहन की मौत की सूचना मिलते ही सेमरा गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसआई प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के भाई की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*