जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया तहसील के सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा दिवस समारोह, जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा - हिंदी को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

चकिया तहसील के सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा हिंदी हमारी आत्मा है। जनता दल एस प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

 
 

चकिया के सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा दिवस पर कार्यक्रम

स्वामी कन्हैया महाराज बोले - हिंदी हमारी आत्मा, संस्कृति और पहचान है

जनता दल (एस) प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने हिंदी के अधिक प्रयोग पर जोर दिया

भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) और JDS के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

अजय प्रधान के आवास पर स्वागत, फिर बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकला

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र में भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत एवं जनता दल (एस) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर सैदूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सनी पीठाधीश्वर के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज और जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा है और हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की संवाहक है। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए।

chakiya-hindi-pakhwada-diwas-saidupur-swami-kanhaiya-news

उन्होंने लोगों से भारतीय जन क्रांति समाज से जुड़कर राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के बीच हिंदी को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

जनता दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति है और अपनी संस्कृति तथा राजभाषा हिंदी को सम्मान देना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया।

chakiya-hindi-pakhwada-diwas-saidupur-swami-kanhaiya-news

कार्यक्रम से पूर्व अजय प्रधान के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।

वहां हिंदी पखवाड़ा दिवस के कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। लोगों ने हिंदी भाषा के सम्मान की शपथ भी ली।

कार्यक्रम का संचालन जनता दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान आशुतोष चंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान शीला गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, अशोक केशरी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर पाल, मिश्री पासवान और मुंसे मोहम्मद जानी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*