कौड़िहार गांव में ट्रांसफार्मर के तार में उतरा करंट, मामा के घर आए 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत
चन्दौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़ीहार गांव में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में करंट उतरने से 20 वर्षीय बॉबी की झुलसकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। पूरी खबर पढ़ें।
कौड़ीहार गांव में बड़ा हादसा
20 वर्षीय बॉबी की दर्दनाक मौत
ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में करंट
मामा के घर रहता था मृतक
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कौड़िहार गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिगी गांव निवासी रामदुलारे का 20 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार पिछले कुछ समय से कौड़ीहार गांव में अपने मामा पवन के घर रह रहा था। बुधवार देर रात बॉबी घर से बाहर शौच के लिए निकला था।
ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार से लगा करंट
शौच के लिए जाते समय बॉबी गांव में ही लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में अर्थिंग के कारण तेज करंट उतर आया था। जैसे ही बॉबी का हाथ या शरीर उस तार के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारी का बयान
चकिया के कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक अपने मामा के घर रह रहा था। देर रात शौच के लिए बाहर निकलने पर ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







