जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में देव दीपावली की तैयारियां शुरू, ओम सेवा समिति करेगी भव्य 'एकादश सहस्र दीप प्रज्वलन' ​​​​​​​

इस आयोजन को अद्वितीय बनाने के लिए समिति की ओर से एक विशेष बैठक आदित्य नारायण पुस्तकालय में आयोजित की गई।
 

ओम सेवा समिति के नए पदाधिकारी चुने गए

अमरदीप मोदनवाल बने अध्यक्ष

ओम सेवा समिति मनाएगी भव्य देव दीपावली

5 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

चंदौली जिले के स्थानीय चकिया नगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य देव दीपावली समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। ओम सेवा समिति द्वारा यह आयोजन 5 नवंबर बुधवार की शाम को मां काली मंदिर शक्ति पीठ के प्रांगण में किया जाएगा।

इस आयोजन को अद्वितीय बनाने के लिए समिति की ओर से एक विशेष बैठक आदित्य नारायण पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर एकादश सहस्र दीप प्रज्वलन (11 हजार दीप जलाना) किया जाएगा। साथ ही, एक संगीतमयी भजन संध्या और सामूहिक आरती गायन का भी आयोजन किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

बैठक में ओम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से अमरदीप मोदनवाल बालाजी (सभासद) को अध्यक्ष और दीपक चौहान को महामंत्री चुना गया।

अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रबंधक सुजीत जायसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, विनोद केसरी, लोकनाथ सिंह निक्की, प्रीतम जायसवाल, आशीष मोदनवाल, उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकित राज, और मंत्री राहुल विश्वकर्मा, जमुना सोनकर, पंकज दादा, बाबूलाल वर्मा, और मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल शामिल हैं। इस दौरान विशाल कश्यप, प्रिंस गुप्ता, प्रभात मौर्य, मनोज चौहान, सत्यम जयसवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*