जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सावित्री बाई फुले पीजी कॉलेज में रोवर-रेंजर्स शिविर संपन्न, मेधावी रोवर-रेंजर्स सम्मानित, अमन और प्रतिमा बने 'बेस्ट कैडेट'

सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज, चकिया में पांच दिवसीय रोवर-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। 13 टोलियों ने टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कचरा प्रबंधन जैसे गजट्स के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 
 

पांच दिवसीय रोवर-रेंजर्स शिविर का समापन

अमन राजभर और प्रतिमा यादव 'बेस्ट' घोषित

टोलियों ने बनाए सुसज्जित टेंट और गजट्स

रानी लक्ष्मीबाई टोली रेंजर्स वर्ग में प्रथम

प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने सराहा अनुशासन

चंदौली जिले के सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में आयोजित रोवर-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर ने न केवल छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, बल्कि आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के प्रति उनके दायित्वों को भी सुदृढ़ किया।

Image

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ भव्य आगाज
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कमिश्नर रेंजर्स एवं प्राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा, मुख्य अतिथि गौरव कुमार (शाखा प्रबंधक, यूनियन बैंक) और विशिष्ट अतिथि ऊषा मौर्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद गंगा, निधि और सादिया के नेतृत्व में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीतों के जरिए अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर संयोजिका डॉ. प्रियंका पटेल और पवन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को स्काउट स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया।

Image

13 टोलियों ने पेश की रचनात्मकता की मिसाल
शिविर में कुल 13 टोलियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से निर्णायकों को हैरान कर दिया। छात्रों ने आकर्षक टेंट तैयार किए, जिनमें दैनिक जीवन के उपयोगी 'गजट्स' जैसे—प्राथमिक चिकित्सा किट, जूता-चप्पल स्टैंड, भोजन सुरक्षा के लिए सीकहरी, और कचरा प्रबंधन प्रणालियों का निर्माण किया गया था। मनोरंजन के लिए बनाए गए झूलों और सांस्कृतिक झांकियों ने पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना दिया।

अमन और प्रतिमा चुने गए 'बेस्ट कैडेट'
प्रशिक्षण और प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कारों का वितरण किया गया। अमन राजभर को 'बेस्ट रोवर' और प्रतिमा यादव को 'बेस्ट रेंजर' के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

रोवर्स वर्ग: अटल बिहारी वाजपेयी टोली (प्रथम), भगत सिंह टोली (द्वितीय)।

रेंजर्स वर्ग: रानी लक्ष्मीबाई टोली (प्रथम), किरण बेदी टोली (द्वितीय) और रानी दुर्गावती टोली (तृतीय)।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि गौरव कुमार ने कहा कि यह अनुभव छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्राचार्य प्रो. संगीता सिन्हा ने प्रशिक्षुओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ऊषा मौर्या ने बताया कि यह प्रशिक्षण भविष्य में रोजगार और मानवतावादी कार्यों में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन रतन जायसवाल और डॉ. संतोष कुमार यादव ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*