चकिया में पीएम मोदी का जन्मदिन मना: काली पोखरा पर चला स्वच्छता अभियान, अस्पताल में बांटे फल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चकिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान चलाया। मां काली पोखरा परिसर में सफाई के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए और विधायक कार्यालय पर केक काटा गया।
मां काली पोखरा परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में मरीजों को बांटे फल
चकिया विधायक कैलाश आचार्य के कार्यालय पर कटा केक
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
चंदौली जिले के चकिया में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने चकिया स्थित प्रसिद्ध मां काली पोखरा परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। झाड़ू लगाकर और कचरा हटाकर कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया और आम लोगों को आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल-चाल
पोखरा परिसर की सफाई के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच जाकर फलों का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और उनके साथ मौजूद परिजनों से इलाज के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विधायक कैलाश आचार्य के कार्यालय पर कटा केक
अस्पताल में फल वितरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की खुशी में चकिया विधायक कैलाश आचार्य के स्थानीय कार्यालय पर उत्सव का माहौल दिखा। यहां कार्यकर्ताओं ने विधायक की मौजूदगी में केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। सभी ने देश के प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने की कामना की।
कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस सेवा संकल्प अभियान के दौरान चकिया विधायक कैलाश आचार्य के साथ गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, काशीनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम मोदनवाल, शिवरतन गुप्ता, सुशील पांडेय सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







