जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, द्विवेदी ITI में होगा आयोजन, कंपनियां करेंगी ऑन द स्पॉट चयन

चंदौली में युवाओं को स्थानीय रोजगार देने के लिए 29 सितंबर को चकिया में रोजगार मेला लगेगा। यूपी रोजगार मिशन के तहत द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई में होगा आयोजन, कंपनियां करेंगी ऑन द स्पॉट चयन, डीएम ने दिए निर्देश।

 
 

चकिया में 29 सितंबर को रोजगार मेला

यूपी रोजगार मिशन के तहत आयोजन

द्विवेदी आईटीआई अहरौरा रोड में लगेगा मेला

युवाओं का होगा ऑन द स्पॉट चयन

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने की बैठक

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद के युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में ही रोजगार और स्वावलंबन के अवसर मुहैया कराने की पहल शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से रोजगार मेलों के आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत चकिया विधानसभा क्षेत्र से होगी, जहाँ आगामी 29 सितंबर 2026 को प्रथम भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

chakiya-rojgar-mela-29-sept-up-rojgar-mission-youth-jobs

द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई में लगेगा मेला

पहला रोजगार मेला चकिया के अहरौरा रोड स्थित द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश व प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेकर ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगे। चंदौली जिले में युवाओं को रोजगार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन की कोशिश है कि स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाया जाए।

chakiya-rojgar-mela-29-sept-up-rojgar-mission-youth-jobs

युवाओं के लिए खुलेंगे नए द्वार

द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई, अहरौरा रोड चकिया में युवाओं की भीड़ जुटेगी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस मेले में कई नामी कंपनियां आएंगी और युवाओं को नौकरी का मौका देंगी। युवाओं को अपने दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचना होगा। इंटरव्यू के बाद योग्य युवाओं का चयन मौके पर ही कर लिया जाएगा।

हर युवा तक पहुंचे जानकारी

बैठक के अंत में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों और समिति के सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर पात्र और इच्छुक युवा तक इस मेले की सूचना पहुँचना अत्यंत जरूरी है। जिलाधिकारी ने मेले के प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक इस मेले की जानकारी पहुंचाई जाए ताकि कोई भी युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे।

व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

अभ्यर्थियों के पंजीयन, बैठने, पेय जल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अंत में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस मेले को ऐतिहासिक और सफल बनाएँ। सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि यह मेला सफल हो सके। 


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*