चकिया में बेकाबू ट्रक: RBI ITI कैंपस में पोल और ट्रांसफार्मर के उड़े परखच्चे, ITI में ट्रेनिंग और कामकाज ठप
चकिया के शिकारगंज स्थित RBI ITI कैंपस में अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिजली आपूर्ति ठप होने से आईटीआई का प्रशिक्षण बाधित हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें।
शिकारगंज RBI ITI में ट्रक घुसा
विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
बिजली ठप होने से ट्रेनिंग प्रभावित
बेकाबू ट्रक और चालक पुलिस हिरासत में
ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का काम शुरू
चंदौली जिले के थाना चकिया अंतर्गत शिकारगंज चौकी क्षेत्र स्थित RBI ITI कैंपस में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, चकिया की ओर से अहरौरा की तरफ जा रहा ट्रक नंबर UP78HN0231 अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे आईटीआई परिसर में जा घुसा।
विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त
कैंपस में घुसते ही ट्रक ने वहां लगे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर और पोल के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के तुरंत बाद पूरे आईटीआई परिसर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई।
छात्रों का प्रशिक्षण हुआ बाधित
बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण आईटीआई में चल रहे दिनभर के कार्य और छात्रों का प्रैक्टिकल व प्रशिक्षण पूरी तरह से प्रभावित हो गया। अचानक हुई इस समस्या से प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संस्थान के कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस हिरासत में ट्रक व चालक, मरम्मत कार्य जारी
घटना की सूचना तुरंत संबंधित बिजली विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं शिकारगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक और चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







