जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में ऐसे चल रहा वोटर लिस्ट संशोधन का काम, 21 हजार नए मतदाताओं ने भरे नए फार्म ​​​​​​​

चकिया क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण के तहत लोकसभा चुनाव में नए मतदाता बनने और नाम सुधारने, मृतकों का नाम हटाने का अभियान चल रहा है।
 

 चकिया में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम

युवाओं में दिख रहा जोश

21 हजार फॉर्म भरकर मतदाता बनने को तैयार हैं युवा

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण के तहत लोकसभा चुनाव में नए मतदाता बनने और नाम सुधारने, मृतकों का नाम हटाने का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में 21 हजार नए मतदाताओं ने फार्म भरकर मतदाता सुची में अपना नाम जोड़ा हैं।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना अभियान भी चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में नए मतदाता बनने और नाम सुधारने, मृतकों का नाम हटाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है ।इसी के तहत चकिया में 21 हजार नए मतदाताओं ने फार्म भरकर मतदाता सुची में अपना नाम जोड़ा हैं।


वही शनिवार को वोटर चेतना अभियान के अंतिम तिथि की पूर्व संध्या पर भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, शंभूनाथ सिंह यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता ने नगर के वार्ड नंबर नौ विभूति नगर स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय वह खंड विकास कार्यालय के बूथों पर पहुंच कर मतदाता सूची के प्रबंधन कार्य का अवलोकन किया और बीएलओ व भाजपा कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की।

 उन्होंने लोकसभा विधानसभा के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में शामिल होकर नए मतदाता बनने की लोगों से अपील की। 


इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, आरती जायसवाल, सभासद ज्योति गुप्ता उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*