जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया सीआरपीएफ कैंप के पास दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा, देखें वीडियो

चंदौली के चकिया स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। आम के पेड़ पर चढ़े अजगर का वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 
 

सीआरपीएफ कैंप चकिया में विशाल अजगर

आम के पेड़ पर दिखा भारी-भरकम अजगर

जवानों और राहगीरों ने दी वन सूचना

कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

अजगर को सुरक्षित घने जंगल छोड़ा

चंदौली जिले के चकिया स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने एक विशालकाय अजगर देखा। कैंप के गेट नंबर-3 के पास स्थित आम के पेड़ पर इतना भारी-भरकम अजगर दिखाई देते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

chandauli-crpf-camp-python-rescued-by-forest-department

जवानों और राहगीरों ने तुरंत दी वन विभाग को जानकारी
पेड़ पर अजगर होने की खबर जंगल की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों व राहगीरों का जमावड़ा लगने लगा। स्थिति को देखते हुए राहगीरों और मौके पर तैनात सीआरपीएफ जवानों ने बिना देर किए वन विभाग को इसकी सूचना दी।

         देखें वीडियो 👉   वन विभाग ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा

कड़ी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टीम ने अजगर को घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*