जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली रोजगार मेले में बरसीं नौकरियां: 648 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, टाटा मोटर्स और ICICI जैसे दिग्गजों ने की भर्ती

चकिया के द्विवेदी आईटीसी में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 30 बड़ी कंपनियों ने 648 अभ्यर्थियों का चयन किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा भी दी गई।

 

30 नामी कंपनियों ने किया प्रतिभाग

कुल 648 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

टाटा मोटर्स ने दी सर्वाधिक नौकरियां

5 लाख तक ब्याज-मुक्त ऋण सुविधा

विधायक कैलाश आचार्य ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बुधवार, 18 मार्च 2026 को चंदौली जिले के चकिया में युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। अहरौरा रोड स्थित द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में भारी उत्साह देखा गया। इस आयोजन में 1500 से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 648 युवाओं का चयन देश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा किया गया।

chandauli news mega job fair, latest chandauli khabar employment news,

विधायक कैलाश आचार्य ने किया मेले का शुभारंभ
रोजगार मेले का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि चकिया विधायक मा० श्री कैलाश आचार्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह और उ०प्र० पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिवमंगल बियार भी मौजूद रहे। विधायक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मेले उनके करियर की दिशा बदलने में मील का पत्थर साबित होंगे।

इन बड़ी कंपनियों ने दीं नौकरियां
मेले में कुल 30 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने शिरकत की। सबसे अधिक चयन टाटा मोटर्स द्वारा किया गया, जिसने 111 युवाओं को जॉब ऑफर दिया। इसके अलावा हिंडाल्को ने 21, अशोक लीलैंड ने 19, मिंडा ने 10, ICICI बैंक ने 14, LIC ने 10, सुब्रोश ने 09 और SIS सिक्योरिटी ने 33 अभ्यर्थियों का चयन किया। कुल मिलाकर 648 युवाओं के हाथों में आज नियुक्ति पत्र थमाए गए।

CM-युवा योजना: स्वरोजगार के लिए 5 लाख का ऋण
मेले का एक प्रमुख आकर्षण मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) योजना रही। इसके तहत 21 से 40 वर्ष के उन युवाओं को मार्गदर्शित किया गया जो अपना खुद का MSME व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया साझा की गई, ताकि युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बन सकें।

विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन
जिला सेवायोजन अधिकारी श्री गिरीजेश कुमार गुप्ता ने अभ्यर्थियों से व्यक्तिगत वार्ता कर उन्हें तकनीकी क्षेत्र में उभरते अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार देने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के सफल संचालन में डी०सी० मनरेगा, खंड विकास अधिकारी चकिया और द्विवेदी आईटीआई के प्रबंधक सुरेंद्र द्विवेदी व रोशन द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*