जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में माँ काली जी पोखरा में मिला वृद्ध महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

चंदौली जिले के चकिया स्थित माँ काली जी पोखरा में सोमवार सुबह 60 वर्षीय मुलिया देवी का शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

माँ काली जी पोखरा में मिला महिला का शव

मृतका की पहचान मुलिया देवी के रूप में हुई

चार महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी महिला

चकिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट के बाद

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माँ काली जी पोखरा में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने पानी में एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी चकिया थाना पुलिस को दी।

मृतका की हुई पहचान, लंबे समय से थी बीमार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 60 वर्षीय मुलिया, पत्नी अंतु राम के रूप में हुई है, जो ग्राम बोदारा कला, थाना चकिया की रहने वाली थीं। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले चार महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले दो महीनों से बोल भी नहीं पा रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चकिया पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। असली वजहों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

परिवार में शोक, पुलिस ने की शांति की अपील
इस दुखद घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*