थ्रेसर लगी ट्रैक्टर का चालान क्यों कर रही है चंदौली पुलिस, किसान नेताओं ने पूछा है सवाल
किसानों का कहना है कि एक तरफ योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से किसान हताश हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब धान की कटाई का सीजन चल रहा है।
कृषि कार्य करने जा रहे थ्रेसर लगे ट्रैक्टर पर एक्शन
इलिया पुलिस की कार्रवाई की हो रही है निंदा
किसान विकास मंच ने कहा कि ऐसी गाड़ियों का चालान गलत
चंदौली जिले में एक ओर जहां किसानों के लिए तमाम तरह की घोषणाएं करके किसानों की हितैषी बनने की बात सरकार व सरकारी अफसरों के द्वारा की जाती है। वहीं शहाबगंज विकासखंड के सैदूपुर क्षेत्र में यातायात माह के दौरान किसानों के ट्रैक्टरों पर पुलिस की कार्रवाई से किसान निराश हैं। एक किसान के ट्रैक्टर का चालान होने के बाद किसान विकास मंच ने इसे निंदनीय बताया है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, बरहुआं गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य अपने ट्रैक्टर (UP 67.AD.9017) से धान की कटाई कर घर लौट रहे थे। बेन पुल के पास इलिया पुलिस ने उनके ट्रैक्टर को रोककर चालान (नंबर UP 243084251115171148) कर दिया।
किसानों का कहना है कि एक तरफ योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस तरह की कार्रवाई से किसान हताश हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब धान की कटाई का सीजन चल रहा है।
किसान विकास मंच के नेता राम अवध सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को 'बिल्कुल निंदनीय' बताया। उन्होंने कहा कि धान कटाई के सीजन में किसान अपने ट्रैक्टरों का उपयोग धान की कटाई और ढुलाई के लिए करते हैं। ऐसे में यदि पुलिस किसानों को परेशान करेगी, तो किसान विकास मंच आंदोलन करने को बाध्य होगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






