जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकिया तहसील में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस': 80 फरियादों में से 4 का त्वरित निस्तारण
चकिया तहसील में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
80 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सख्त जाँच के निर्देश
चंदौली जिले में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार, 15 नवंबर, 2025 को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चकिया तहसील सभागार में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान, विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकारियों द्वारा मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही, सात अन्य गंभीर शिकायतों पर टीम भेजकर निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए।

प्राथमिकता से न्याय और कड़े निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समयबद्धता के साथ शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए। जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम पंचायत शहाबगंज में कमीशन की शिकायत आई, जिस पर उन्होंने तत्काल खंड विकास अधिकारी शहाबगंज को जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के शख्त निर्देश दिए।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर ग्रामीणों को लाभ दिलाएँ। उन्होंने सरकारी विभागों से संबंधित चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच समय-समय पर करते रहने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई के राय, उप जिलाधिकारी चकिया, पीडी डीआरडीए, जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







