जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया विधानसभा में खुलेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपो जिट स्कूल, विधायक ने बीएसए के साथ देखी जमीन

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा, “यह विद्यालय शासन की उस सोच का प्रतिबिंब है जिसके माध्यम से सरकार समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा पहुँचाना चाहती है।
 

10 एकड़ जमीन में बनना है स्कूल

अतायस्तगंज में विधायक कैलाश आचार्य ने देखी जमीन

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल हेतु भूमि निरीक्षण 

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खंड में सरकार द्वारा हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के तहत नए-नए स्कूल खोले जा रहे हैं। चंदौली जनपद में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को अतायस्तगंज गांव में इस विद्यालय के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र और बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

CM Model Composite

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार एलकेजी से कक्षा 12 तक की निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु एक उच्च स्तरीय मॉडल स्कूल की स्थापना की जानी है, जिसके लिए 5 से 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। यह स्कूल न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जरूरतमंद बच्चों के लिए आशा की किरण होगा, बल्कि उन्हें निजी विद्यालयों की तरह आधुनिक शिक्षा का अवसर भी प्रदान करेगा।

CM Model Composite

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा, “यह विद्यालय शासन की उस सोच का प्रतिबिंब है जिसके माध्यम से सरकार समाज के अंतिम पायदान तक शिक्षा पहुँचाना चाहती है। हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक बच्चे को हाई-क्वालिटी एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट की सुविधा मिले। यह पहल निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी और शिक्षा के क्षेत्र में समावेशिता को मजबूत करेगी।”

CM Model Composite

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, लक्ष्मी नारायण यादव, अजय सिंह सपना, रामजीत साहनी और बबलू पांडेय सहित कई शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर भूमि चयन के उपयुक्त पहलुओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को संबंधित निर्देश भी दिए गए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*