CM योगी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं में दिखा हर्ष, केक काटने के साथ-साथ पौधारोपण पर जोर

सीएम योगी का 53वां जन्मदिन मनाया गया
चकिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण
चंदौली जिला के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित ठाकुर बाग परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं एवं दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। वह सही मायनों में उत्तर प्रदेश के सच्चे विकास पुरुष है। इनके कार्यकाल में क्षप्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ है। तथा माफिया-गुंडों में डर पैदा हुआ है।

वहीं आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया गया और पर्यावरण प्रदूषण से बचाए रखने के लिए कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। मंडल महामंत्री सारांश केसरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष राठौर, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल, सारांश केसरी, सभासद विजय विश्वकर्मा, उमेश चौहान, सुरेश सोनकर, बादल सोनकर,प्रदीप जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, दिनेश कसौधन, रिंकू सोनकर, राजकिशोर गुप्ता ,सुशील पांडेय , राहुल सोनकर , लालू चौहान मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*