संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू, निकाली गई बाईक रैली

शहाबगंज में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान
ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ दिनेश सिंह ने दिखायी हरी झंडी
एक महीने चलेगा अभियान
चंदौली जिले के शहाबगंज में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ दिनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक रैली को रवाना किया। वहीं पंचायती राज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए बीडीओ दिनेश सिंह ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पंचायत राज्य विभाग, के साथ स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मन से साथ कार्य करें। एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएग घर-घर जाकर संचारी रोगों की बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। वही बाईक रैली निकालकर भ्रमण किया गया।

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अली, नित्यानंद खरवार, योगेश कुमार गौतम, अजीत चौहान धर्मराज, विक्रांत, राजकुमार, हरिहर, हवलदार सिंह, भरथ यादव, राजु कन्नौजिया, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, बाबूलाल भास्कर सहित कर्मचारी शामिल रहे।
संचारी रोग नियंत्रण को स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला जुलूस
शहाबगंज प्राथमिक केन्द्र परिसर से मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण को स्वास्थ्य कर्मियों ने जुलूस निकालकर जन जागरुकता का संदेश दिया। उन्होंने कहां कि सारे रोगों की जड़ गंदगी है। घर के आसपास गंदगी न होने दें।परिसर की साफ सफाई पर ध्यान रखना है। पानी का जलजमाव नही होना चाहिए। क्योंकि गन्दे पानी में हानि कारक जीवाणु पैदा होते हैं जिनके कारण सर्दी, जुखाम, बुखार व डायरिया का प्रकोप हो जाता है।जो आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण बनते है। गर्मी के दिनों में फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती है।इस लिए स्वच्छ व ताजा खाना ही खाना चाहिए। पानी पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। क्योंकि स्वास्थ्य व्यवहार से सारे रोगों से निजात पाया जा सकता है।
इस अवसर पर महेश प्रशाद कुरील, महिपाल यादव,मनीष कुमार, रोशन पटेल, आशा यादव, लालती देवी, हरीद्वार सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*