जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा के छात्रों ने गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में मारी बाजी, जनपद में पाया दूसरा स्थान

उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य विकायल भारती द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
 

सकलडीहा में आयोजित जनपद स्तरीय गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में जिले भर के छात्रों ने लिया भाग

प्रतियोगिता में उदयपुरा विद्यालय को मिला द्वितीय स्थान

विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

चंदौली जिले के शहाबगंज में पिछले शुक्रवार को सकलडीहा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय उदयपुरा के बच्चों को जनपद में दुसरा स्थान मिलने से अभिभावकों व ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

आपको बता दें कि विकास क्षेत्र के 2 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से विज्ञान के 6 छात्र अपने–अपने मॉडल एवं प्रदर्शनी हेतु संबंधित सामग्री के साथ प्रतिभाग किए थे। जिसमें कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा को गणित मॉडल में पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह गणित मॉडल शिक्षक विवेकानन्द त्रिपाठी के मार्गदर्शन में खुशी गुप्ता कक्षा 8, अमन कक्षा 7, शिवम कक्षा 7 ने बनाया था।

composite school udaypura

इस दौरान उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य विकायल भारती द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय उदयपुरा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

composite school udaypura

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रिय बच्चों, गणित-विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने परिवार,स्कूल और जनपद का नाम रोशन करें और ऊँचाइयों को छूते रहें,हमेशा ज्ञान के प्रकाश में आगे बढ़ें। मुख्य अतिथि ने मॉडल बनाने वाले छात्र खुशी गुप्ता कक्षा 8,अमन कक्षा 7,शिवम कक्षा 7 को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक वरूणेंद्र पाठक ने किया।इस दौरान शिक्षक नेता अमर बहादुर सिंह,संजीव कुमार सिंह,मु० जावेद खां,मेराज अहमद,सत्येन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  विवेकानन्द त्रिपाठी ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*